पाकिस्तानी व्यक्ति को अपने दोस्त से बात ना करना पडा भारी, गोलियों से किया हमला

# ## International

(www.arya-tv.com) सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो को देख लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसा केवल और केवल पाकिस्तान में हो सकता है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक वृद्ध व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ सड़क पर वॉकिंग कर रहे हैं।

तभी वृद्ध व्यक्ति का एक अन्य दोस्त पीछे से आता है और अपने दोस्त के ऊपर बंदूक तानकर गोलियां चला देता है। बंदूक से निकली गोली वृद्ध व्यक्ति की कमर में जाकर लगती है। इससे व्यक्ति लड़खड़ा कर वहीं पर गिर जाता है। यह देख वृद्ध व्यक्ति के साथी घटनास्थल से से नौ-दो ग्यारह हो जाते हैं।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार अंदर चले जाते हैं। वहीं, पीड़ित व्यक्ति सड़क पर मदद की गुहार लगाता रहता है। इसके बावजूद उसके दोस्त को दया नहीं आती है और दोस्त पर अंधाधुंध गोलियां चलाता रहता है। इसी क्रम में कई गोलियां वृद्ध व्यक्ति को लगती हैं। इस वजह से वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल स्थल पर मौत हो जाती है। यह जघन्य अपराध करने के बाबजूद व्यक्ति निडर होकर बंदूक लेकर अपने घर की ओर बढ़ जाता है। गोलियों की आवाज से बाजार में सन्नाटा छा जाता है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-दोस्त से बात न करना पड़ा महंगा। अपने दोस्तों को बिल्कुल न भूलें।

यह घटना पाकिस्तान के पेशावर शहर की है। 80 वर्षीय गुल मोहम्मद ने 3 दिनों तक बात न करने की वजह से अपने दोस्त गुल जवान को मौत के घाट उतार दिया। अपने दोस्तों के संपर्क में रहें और उनसे अवश्य ही बात करें। इस वीडियो को तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कमेंट किए हैं।