Indian soldier

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक भारतीय जवान शहीद, चार घायल

## National

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। पाक सेना ने भारी गोलाबारी की, नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान रवि रंजन कुमार सिंह(36) ने शहादत प्राप्त की। वह बिहार के रहने वाले थे। साथ ही चार अन्य जवान घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी कारण आए दिन सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।Indian soldier
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इतना ही नहीं पाक सेना ने सीमा पर बसे गांवों पर गोले दागे। इस कारण से सीमा से सटे गांवों में लोग दहशत में आ गए थे। इसी दौरान मनकोट तहसील के एक गांव निवासी 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रही है।

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की गई। भारतीय सेना ने भी जवाब दिया। वहीं, भारतीय सेना का एक जवान शहीद भी हो गया था।