पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर ब्रह्म समाज में आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Lucknow
  • पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर ब्रह्म समाज में आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की आवश्यक बैठक केंद्रीय कार्यालय मुण्डावीर परिसर, पकरी आलमबाग में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” के उत्तर के विकल्प में “पंडित” शब्द दिए जाने से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। वक्ताओं ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बैठक में कहा गया कि समाज का सम्मान सर्वोपरि है और इस प्रकार के प्रश्न भविष्य में दोहराए न जाएं, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में यह भी कहा गया कि यूजीसी गाइडलाइन से जुड़े मुद्दों पर भी समाज में असंतोष है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। संगठन ने अपने अधिवक्ता सदस्यों से इस प्रकरण में कानूनी कार्रवाई की संभावना पर भी विचार करने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह नवरात्रि के पश्चात 31 मार्च को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।