लखनऊ। मुकेश चंद शर्मा लोक निर्माण विभाग के अगले विभाग अध्यक्ष होंगे। उनकी नियुक्ति संबंधित आदेश महीने के अंतिम दिन शुक्रवार की देर शाम शासन ने किया है। मुकेश चंद शर्मा को विभाग अध्यक्ष के तौर पर काम करने का लंबा समय मिलेगा। निवर्तमान विभाग अध्यक्ष एसपी सिंह केवल दो महीने के लिए ही इस पद पर रहे लेकिन मुकेश चंद शर्मा का रिटायरमेंट नवंबर 2026 में होगा। इसका अर्थ है कि उनको डेढ़ साल से अधिक का समय इस पद पर मिलेगा।
