बॉलीवुड में अक्सर सितारे Oops मोमेंट का शिकार हो जाते हैं। कभी कोई ज्यादा बोल्ड ड्रेस की वजह से असहज को जाता है तो कोई पोज देते देते इसका शिकार हो जाता है। आज हम आपको सिनेमाजगत की मशहूर अभिनेत्री काजोल (Kajol) का एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसे देखकर आपकी हंसी छूट सकती है। काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वह गलती से किसी और की कार में बैठने जा रही थीं। 
काजोल के इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यह वीडियो मुंबई के जुहू के रेस्टोरेंट के बाहर का है। इस वीडियो में काजोल पीले और नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि काजोल रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं। इसके बाद वह दूसरी कार की ओर बढ़ने लगती हैं। काजोल के साथ एक और शख्स भी नजर आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/B6EGoaUni8f/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
काजोल जैसे ही दूसरी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगती हैं तो उन्हें पीछे से आवाज आती है ‘मैडम गाड़ी इस तरफ है।’ काजोल तुरंत ‘सॉरी’ कहती हैं और अपनी कार की ओर बढ़ जाती हैं। इसके बाद काजोल हंसते हुए कहती हैं-‘बताते नहीं तो मैं किसी और की कार में बैठ जाती।’ काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
काजोल आखिरी बार बड़े पर्दे पर ‘हेलीकॉप्टर ईला’ फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। काजोल जल्द ही पर्दे पर ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। तानाजी मालुसरे, मराठा सेना के वीर सेनापति रहे हैं और अपने बेटे की शादी के ऐन दिन छत्रपति शिवाजी के बुलावे पर युद्ध करने चले गए। तानाजी मालुसरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। मेकर्स का दावा है कि यह पीरियड ड्रामा फिल्म भारतीय फिल्म जगत की सर्वश्रेष्ठ 3डी फिल्म बनेगी। खुद के करियर की 100वीं फिल्म होने की वजह से अजय अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म को खास बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।
