केवल मजबूत सरकार ही मजबूत फैसले ले सकती है – डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • डॉ.राजेश्वर सिंह:संगठन पार्टी की नींव

लखनऊ। “मजबूत संगठन, सशक्त राष्ट्र, हर कार्यकर्ता – विजयी भारत की नींव!” इसी समर्पण भाव के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में नित नयी योजनाओं को संचालित करने के साथ संगठन को भी सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में विधायक द्वारा वृहस्पतिवार को गौरी स्थित होटल डीवीएसआर में ‘सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम मंडल पदाधिकारी सम्मेलन’ एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाल के दौरान उपस्थति अधिकाँश मंडल पदाधिकारियों – कार्यकर्ताओं, निगम पार्षदों के साथ बैठक कर संगठन को अधिक सुदृढ़, समावेशी बनाने की दिशा में गहन मंथन किया। साथ ही सभी मंडल पदाधिकारियों – कार्यकर्ताओं को विधानसभा में संचालित विकास कार्यों से अवगत कराया और विकास कार्यों से सम्बंधित विवरणिका भी प्रदान की गयी।

विधायक ने आहान करते हुए कहा, भविष्य के लिए हमें मजबूत रहना होगा, सैन्य ताकत के रूप में ही नहीं जातिगत और भाषागत विभाजन से भी बचकर एकता बनाये रखना होगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विचारधारा आक्रान्ताओं के मुगलों के महिमा मंडन की है, उन्होंने किताबो में अकबर को महान पढाया, सपा नेता औरंगजेब, बाबर की प्रसंशा करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी बाबा साहेब ने डॉ. अम्बेडकर को चुनाव नहीं जीतने दिया, उन्हें मंत्रिपरिषद से इस्तीफ़ा देने को मजबूर किया। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने ही डॉ. अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया, उनके नाम पर संचालित विकास कार्यों का बजट रोका, अखिलेश सरकार ने तो आतंकियों के मुकदमें वापस लिए, 100 से अधिक मुक़दमे वाले अतीक अहमद जैसे अपराधियों को राजनीति में लाए। विधायक ने बताया देश को सुरक्षित हाथों में रखने और भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाना आवश्यक है।

  • व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश – आनंद द्विवेदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रसंशा करते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी इस बात की गारंटी भी देते हैं, डॉ राजेश्वर सिंह जन जन तक पहुँचने वाले जन प्रतिनिधि है। डॉ. राजेश्वर सिंह जैसा विधायक मिलना संगठन के लिए भी बहुत मुश्किल है, चाहे तारा शक्ति केद्र हो, गरीबों के लिए निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली तारा शक्ति निःशुल्क रसोई हो वे जन सेवा से लेकर संगठन में भी सभी कार्यकर्ताओं को सामान रूप से लेकर चलने का कार्य करते हैं।

इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, पार्षद गीता देवी जी, सौरभ सिंह मोनू, राम नरेश रावत, के.एन. सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं अनूप मिश्रा, रमा शंकर त्रिपाठी, गंगा राम भारती, विधानसभा संयोजक भुवनेंद्र सिंह ‘मुन्ना’, राजेश सिंह, मंडल महामंत्री रजनीश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राकेश सिंह बब्लू, शिव कुमार सिंह चच्चू, सुभाष पासी, अमर पाल सिंह राठौर, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधना गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास एवं बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।