(www.arya-tv.com) क्या नीतीश कुमार एनडीए के करीब जा रहे हैं? लगातार उनके बदले अंदाज से ये सवाल सियासी गलियारों में उठ रहे हैं। इसी बीच सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री से ही पत्रकारों ने ये सवाल कर दिया। जिस पर सीएम नीतीश ने चौंकते हुए जवाब दिया।
उन्होंने सीधे कहा क्या फालतू बात करते हैं। क्या चर्चा होती है इसमें मेरी दिलचस्पी नहीं है। मैं तो विपक्ष को एकजुट करने में व्यस्त हूं। बिहार कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले सीएम नीतीश कुमार ने ये कमेंट किया।
‘छोड़िए ना भाई किसको क्या चर्चा करते रहना है’
NDA में नीतीश कुमार के लगाव होने को लेकर किए गए सवाल के जवाब पर बिहार के मुख्यमंत्री ने ये बातें कही हैं। उन्होंने साफ कहा क्या फालतू बात करते हैं। छोड़िए ना भाई किसको क्या चर्चा करते रहना है।
आप जान रहे हम कितना बार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। कैसे हम एकजुट हो रहे, कितना बड़ा काम हो रहा। और कौन क्या करता रहता है उससे हमें कोई लेना देना नहीं है।
कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले बोले नीतीश
नीतीश कुमार ने ये बातें पटना में बिहार कैबिनेट की बैठक से पहले कही हैं। आमतौर पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होती थी। हालांकि आज सोमवार को नीतीश कुमार के अचानक कैबिनेट बैठक को लेकर सवाल उठने लगे।
हालांकि, मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि वो विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। कौन क्या कहता है इससे उन्हें लेना देना नहीं है। वो बस विपक्ष को एक साथ लाने में जुटे हुए हैं।