सरोजनीनगर भाजपा ​प्रभारी की उपस्थि​ति में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया

Lucknow

(www.arya-tv.com)निकाय चुनाव में भाजपा संगठन की मजबूती को देखते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह सरोजनीनगर प्रभारी एसपी तिवारी बाबा और मंडल प्रभारी शिवशंकर विश्वकर्मा द्वारा किया गया। जिसमें प्रभारी बाबा ने सभी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में एकता के साथ एक मंच पर बांधे रखने के लिए आभार प्रकट किया। इसके साथ ही बा​बा ने लोकसभा में 24 की तैयारी के लिए विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार जनता के हितों में सैकड़ों कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिसका प्रचार घर घर होना चाहिए। उन्होंने विकास माडल के बल पर आगामी 24 का चुनाव में आम जनता को भाजपा के पक्ष में एकजुट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारण नाराज चल रहा है उसे भी संगठन स्तर से देखा जायेगा और उसकी बात आगे पार्टी में रखी जायेगी। जिससे संगठन में सबको सम्मान ​मिल सके। वहीं मंडल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा ने पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और महामंत्री पुष्कर शुक्ला को संगठन की ओर से धन्यवाद दिया। शिवशंकर ने कहा कि अच्छे पदाधिकारियों के कारण पार्टी आज आगे बढ़ रही है। हमें इसी तरह एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। सरोजनीनगर दक्षिण के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुष्कर शुक्ला का विशेष सहयोग प्राप्त होता है।

कार्यक्रम में कर्म से पत्रकार और मन से भाजपा के कार्यकर्ता पंडित बृजेश कुमार मिश्रा का विशेष सम्मान प्रभारी बाबा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, सेक्टर संयोजक विजय तिवारी, राज कपूर, सर्वेश पांडे, बबली त्रिवेदी, दीपा त्रिवेदी, अमित कुमार शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, गुलाब चंद्र श्रीवास्तव, हितेश सिन्हा, अखिलेश बाजपेई, नीरज शर्मा, श्याम मोहन, राम सुमेर, रामा शंकर दुबे, रमेश शुक्ला, चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रशांत दीक्षित, वैभव विश्वकर्मा, राहुल मिश्रा, अमरजीत लोधी, अमृता वर्मा, सुनीता लांबा, उमाकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, नेहा सिंह आदि उपस्थित रहे।