महाशिवरात्रि पर आज भगवान शिव को भीमसेनी कपूर अर्पण करें, हो सकता है बड़ा धन लाभ

National

(www.arya-tv.com) आज महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की उपासना से चमकेंगे आपके भाग्‍य के सितारे। राशिफल में जानिए आज किसी राशि पर होगी भगवान शिव की कृपा और किस राशि वाले लोग आज प्राप्त करेंगे धन। ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र से आज जानें भगवान शिव की उपासना कैसे करें, जिससे होगा लाभ और जीवन के सारे दुख दूर होंगे।

मेष राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा किसी शुभ समाचार का योग है कारोबारी और गतिविधियां सुचारू रूप से आपकी चलेंगी। आज आप भगवान शिव को शिवलिंगी का फल चढ़ाएं आपके लिए अच्छा होगा।

वृष
आज आप अत्यधिक परिश्रम करेंगे. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. क्रय-विक्रय से आज आपको लाभ होगा. आध्यात्मिक जीवन अच्छा चलेगा भगवान शिव को कमल का पुष्प अर्पण करें, आपका दिन शुभ होगा.

मिथुन राशि
आप की राशि में इस समय शनि चल रहा है। वाद-विवाद से बचें। न्यायालय में जाना पड़ सकता है। आज आपको एक आकस्मिक शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भगवान शिव को केतकी का पुष्प चढ़ाएं आपका दिन शुभ होगा।

कर्क राशि
आज आप किसी भी प्रकार की पूंजी का निवेश कर सकते हैं। उत्तर की दिशा में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ होगा। भगवान शिव को 11 बेलपत्र अर्पण करें। आपका दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि
संतान पक्ष से मतभेद रहेगा रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा माता-पिता का जीवन सुख में चलेगा भगवान शिव को आज पानी वाला नारियल अर्पण करे आपका दिन शुभ होगा।