महिला सिपाही से छेड़छाड़:शोहदे ने नम्बर ब्लॉक करने पर सोशल मीडिया पर की अश्लील टिप्पणी

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ में तैनात महिला सिपाही को एक शोहदा फोन पर काफी समय से परेशान कर रहा है। महिला सिपाही ने उसका नम्बर ब्लॉक कर दिया, तो सोशल मीडिया पर उसकी और उसके परिजनों के बारे में अश्लील टिप्पणी करना शुरू कर दी। जानकारी पर महिला सिपाही ने विरोध किया तो गाली-गलौज की। शोहदे की हरकतों से परेशान होकर महिला सिपाही ने महानगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
महमूद आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही निशातगंज में किराए के मकान में रहती है। उसके मुताबिक पिछले कुछ महीनों से महमूद आलम नाम का युवक फोन कर परेशान कर रहा था। कई बार समझाया, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। नम्बर ब्लॉक करने पर फेसबुक पर उसकी और परिवार वालों की फोटो लगा कर अभद्र टिप्पणी करने लगा। जानकारी पर फोन कर महमूद को फटकार लगाई थी। इसके बाद उसने मिलकर बात करने की बात कही। उसके कहने पर विभूतिखंड स्थित मॉल गई। जहां उसने छेड़छाड़ की। इंस्पेक्टर महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक महमूद आलम के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।