स्वास्थ्य सेवाओं पर अखिलेश बोले: अस्पतालों में न दवाएं न डॉक्टर… साथ चलकर जायजा ले ले सरकार का कोई आदमी

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की दोपहर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के आवास पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में परिस्थितियां दूसरी हैं। अब लोकसभा चुनाव में भी जनता परिवर्तन चाहती है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि जनता के सामने वही पुराने सवाल हैं। किसानों की आय दोगुनी करना, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं और विकासकरना होगा ।उन्हों ने कहा कि बाराबंकी समाजवादियों का पुराना गढ़ रहा है। यहां एक बार फिर समाजवादी परचम लहराएगा। योगी के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने इस पर बाद में चर्चा करने की बात कह कर मुस्कुरा दिया।