नवनियुक्त महापौर सुषमा खर्कवाल का अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के द्वारा सम्मान किया गया

Lucknow

(www.arya-tv.com) 21 मई को अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का 21वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका गोमती तट (हनुमान सेतु के निकट) लखनऊ में हुआ है।

जिसमें 111 बच्चों का संस्कार कराया गयाइस अवसर पर सभी सहयोगी सभासदों एवं महापौर का सम्मान भी हजारों लोगों के समक्ष किया गयाकार्यक्रम में परम आदरणीय अपरिमेय श्यामदास, अध्यक्ष, इस्कॉन मंदिर केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर , मुख्य सचेतक राज्यसभा डा. अशोक बाजपेयी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया , सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी, विधान परिषद सदस्य एवं अध्यक्ष भाजपा लखनऊ महानगर मुकेश शर्मा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी , डा. राघवेन्द्र शुक्ल आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहे। अध्यक्ष सी पी अवस्थी अखिल भारतीय ब्रह्म समाज देवेन्द्र शुक्ल, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के सदस्य मौजूद रहे।