PM अर्डर्न ने कहा कि आज जो हुआ, वह नफरत भरा है। यह नहीं होना चाहिए था। हमलावर को श्रीलंकाई नागरिक बताते हुए उन्होंने कहा कि वह 2011 में न्यूजीलैंड आया था। उन्होंने बताया कि यह वारदात दोपहर 2:40 बजे हुई। ऑफिसर्स ने एक मिनट के अंदर ही हमलावर को ढेर कर दिया।
तीन घायलों की हालत गंभीर
सेंट जॉन एंबुलेंस सर्विस ने बताया कि 6 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी है। चश्मदीदों ने का कहना है कि हमलावर चाकू दिखाते हुए मॉल के अंदर आया और फिर उसने लोगों पर अटैक करना शुरू कर दिया। कोरोना वायरस के खतरनाक डेल्टा वेरिएंट की वजह से ऑकलैंड में अभी लॉकडाउन लागू है। इसके चलते यहां ज्यादा लोग नहीं थे।
मॉल के अंदर भीड़ बदहवास दौड़ रही थी
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में दिखा जा सकता है कि हमले के दौरान मॉल के अंदर भीड़ बदहवास दौड़ रही थी। लोग खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, मॉल की ओर से हमले को लेकर फेसबुक पर बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हालात अब पुलिस के कंट्रोल में है और उनके साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। मॉल को बंद कर दिया गया है।