NASA ने हासिल की एक नई उपलब्धि, मंगल पर उतरा Perseverance रोवर, पहुंते ही जारी की तस्वीर

# ## International

चीन ने की WHO से मांग अमेरिका की हो वायरस की उत्पत्ति फैलाने की जांच

(www.arya-tv.com) अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Perseverance रोवर(Perseverance Rover) शुक्रवार को मंगल(Mars) ग्रह की सतह पर उतरा। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 2 बजकर 25 मिनट पर नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर लैंड किया। नासा ने इसके बाद लाल ग्रह से रोवर की पहली तस्वीरें भी जारी की हैं।

7 महीने पहले इस खास रोवर ने धरती से टेकऑफ किया था। गुरुवार-शुक्रवार की रात भारतीय समयानुसार रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर Perseverance रोवर ने मंगल की सतह को स्पर्श किया। रोवर के लाल ग्रह की सतह पर पहुंचने के तुरंत बाद नासा ने वह पहली तस्वीर भी जारी कर दी, जिसे मंगल ग्रह के रहस्यों के उद्घाटन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा रहा है।

चीन ने की WHO से मांग अमेरिका की हो वायरस की उत्पत्ति फैलाने की जांच

NASA ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंगल ग्रह पर पहुंचे रोवर की तस्वीर जारी की। इसके साथ उसने बेहद सुंदर-सा कैप्शन भी दिया, जिसमें Perseverance की ओर से लिखा गया है- ‘हेलो दुनिया, मेरे अपने घर से मेरा पहला लुक।’