डॉ. राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मलेन, महिला आरक्षण विधेयक के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापित किया धन्यवाद

Lucknow

(www.arya-tv.com) देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी राजनैतिक दलों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा उनको उनकी भागीदारी और अधिकार नहीं दिया, मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने 33 % आरक्षण के साथ-साथ हर वर्ग की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान दिया।

उक्त बातें सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा कही गईं। मौका था देश की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के लिए विधायक के आशियाना स्थित के-950 आवास पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन का, जहां भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षण पारित होने के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इस दौरान विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 10 मेधावी बेटियों को साईकिल, 5 को टेबलेट और यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन की प्रतिभाशाली बेटियों को राम मनका देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आई हुई महिला मोर्चा और की कार्यकर्ताओं और सभी पदाधिकारियों का उत्साह और समर्पण अद्वितीय था।

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि सशक्त समाज के लिए अत्यंत कल्याणकारी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ मातृशक्ति सशक्तिकरण हेतु नीति निर्माण में माताओं-बहनों की भूमिका बढ़ाने तथा उनको सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत निर्माण में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

अपने संबोधन में विधायक ने आगे कहा कि महिलाओं का आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण आवश्यक है, देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संकल्पित है। आज देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का 18% योगदान है जिस दिन महिलाओं का यह योगदान बढ़कर 50% हो जाएगा हिंदुस्तान विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक ने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दृढ संकल्पित हैं , उप्र मिशन शक्ति से प्रदेश की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिल रहा है।

सरोजनीनगर में महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है इसलिए सरोजनीनगर में 45 तारा शक्ति केंद्र स्थापित कराये जा चुके हैं जिनमे 800 से अधिक सिलाई मशीनें भी उपलब्ध कराई गई है, ऐसे 100 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है, इफ्को मदर यूनिट की स्थापना की गई, बेटियों को डिजिटल साक्षरता के लिए 20 डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित की गईं। मातृशक्ति को स्वावलंबी, स्वनिर्भर बनाना मेरी प्राथमिकता है, मेरा लक्ष्य है, मेरा सपना है, मेरा संकल्प है।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जनपद जौनपुर से राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पार्टी की नीतियों की जमकर सराहना की। और कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति को देखकर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह को बताया कि आपकी लोकप्रियता बहनें आप का साथ कभी नहीं छोड़ेगी। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के बारे में जितना सुना था उनका उससे भी कहीं अधिक प्रभावशाली व्यक्तित्व है।

इस भव्य कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा हजारों की तादात में आई हुई महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और सभी अतिथियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाके स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था कराई गई थी।

नारी शक्ति वंदन सम्मलेन में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लखनऊ मंजू रस्तोगी, भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष लखनऊ विनय प्रताप सिंह, अध्यक्ष लखनऊ महानगर आनंद कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारि, मंडल अध्यक्ष, पाषर्दगण, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारि,अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका वंदना मिश्रा, नेशनल आर्टिस्ट ईशा रतन समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकार्ता उपस्थित रहीं।