नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम की अन्नदा निधि में 51 हजार का चेक दिया 

Lucknow

(www.arya-tv.com)नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ की ओर से संघ के अध्यक्ष शशि मिश्रा व सचिव कैसर के साथ नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त को अन्नदा निधि में कर्मचारियों की ओर से 51 हजार का चेक दिया गया। साथ ही उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से मा.मुख्यमंत्री व मा. नगर विकास मन्त्री सहित प्रदेश के सभी मा.महापौर, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी तथा प्रमुख सचिव, नगर विकास एवं निदेशक, स्थानीय निकाय उ.प्र.को पत्र भेज कर प्रदेश की निकायों को इस महामारी में बचाव हेतु किए जा रहे कार्यो व व्यवस्थाऔ हेतु अतिरिक्त धनराशि की मांग की गयी तथा सफाई कर्मचारियों आदि का बीमा, कार्यदायी कर्मचारियों का पराश्रामिक बढ़ाए जाने व अन्य सुबिधाओं हेतु दिया पत्र दिया गया।

कोरोना संकट की इसी घड़ी में संघ की भूमिका बहुत ही जिम्मेदारी वाली रही

सबको पता है कि पूरा विश्व आज कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है जो इस कोरोना से इस समय लड़ लेगा उसका ही भविष्य होगा। इस बात को समझते हुए नगर निगम व जलकल के कर्मचारी संघ के लोग पूरी मेहनत से शहर के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्वयं निकल कर शहर वालों को सारी सुविधांए देने का काम कर रहे हैं और संघ के पदाधिकारी लगातार उनके साथ उनकी भी सुरक्षा को देखते हुए कदम से कदम ​मिला कर चल रहे हैं। सबकी सुरक्षा का नारा लेकर संघ की ने अन्नदा निधि में 51 हजार की चेक भी दी और प्रदेश के मुख्यिा और मंत्री से अपने सफाई कर्मचारियों को बीमा व अन्य सुविधांए दिलाने के लिए पत्र भी दिया। यह भूमिका ​बहुत ही जिम्मेदार वाली रही।