ज़ोन 4 में चला अभियान, हटाये गए अतिक्रमण, वसूला 30 हज़ार जुर्माना

Lucknow

लखनऊ। नगर निगम जोन 4 में अर्जुनगंज चैराहे से मरी माता मंदिर तक मंगलवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इसमें रु 30,000 जुर्माना जमा कराया गया तथा लगभग 50 अस्थाई/स्थाई अतिक्रमण हटाये गये।

इसके साथ ही एक ट्रक सामान व मौरंग जब्त करके जमा कराया गया। अभियान में कर अधीक्षक राजेंद्र पाल, कर अधीक्षक राजू गुप्ता, कर निरीक्षक पंकज पटेल उपस्थित रहे। अभियान को क्यू.आर.टी. टीम व स्थानीय पुलिस के सहयोग से चलाया गया।