बेशरम रंग गाने पर मुनमुन दत्ता का जबरदस्त डांस:यूजर्स बोले- पठान में आपको ही कास्ट करना चाहिए था

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) हाल ही में मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेशर्म रंग गाने पर थिरकती हुई नजर आ रहीं हैं। विवादों के बीच बबीता जी का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है। विवादों के बीच बिना किसी की परवाह किए मुनमुन ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर कर दिया था। डांस के दौरान मुनमुन शिमरी आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। एक तरफ जहां कई लोग उनके मूव्स की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

मुनमुन ने बेशरम रंग गाने का किया समर्थन
दरअसल इन दिनों कई एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स को कॉपी करके अपना सपोर्ट जाहिर कर रहीं हैं। इनमें हिना,जन्नत जुबैर समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं, अब इस लिस्ट में मुनमुन दत्ता भी हैं। वीडियो शेयर करते हुए मुनमन ने लिखा- ‘ये सॉन्ग पूरी तरह से वाइब है।’

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
मुनमुन के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिेएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप दीपिका से लाख गुना अच्छी लग रही हो, दूसरे यूजर ने लिखा-‘आपका डांस ओरिजिनल से बेटर था।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘क्या अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा को भी बायकॉट करना पड़ेगा?’बता दें कि पठान को 25 जनवरी के मौके पर रिलीज किया जाएगा।