Municipal Commissioner Lucknow इंद्रजीत सिंह ने पदभार ग्रहण किया

Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ। NAGAR NIGAM  मुख्यालय में नवनियुक्त नगर आयुक्त के रूप में इंद्रजीत सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारी नेताओं ने नगर आयुक्त को फूलों का गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही अफसरों के साथ बैठक करके बारिश के मौसम में होने वाली शहर की प्रमुख समस्या जलभराव से निपटने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को मजबूती से लागू करने के लिए नगर निगम कर्मचारियों के सहयोग से सभी काम किये जायेंगे। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मेरे दरवाजे हमेशा फरियादियों के लिए खुले रहेंगे।

कौन हैं इंद्रजीत सिंह CUG NO 8189077822 Municipal Commissioner Lucknow

इंद्रजीत सिंह मूलत: दोआबा (पंजाब) के रहने वाले हैं। इन्होंने एम.एस.सी.फिजिक्स से की है। NAGAR NIGAM LUCKNOW की पोस्टिंग से पहले श्री सिंह सबसे पहले सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर बिजनौर,उसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट ईटावा,उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर में तैनार रहे। श्री सिंह स्वाभाव से हसमुख हैं। आम जनता के कार्यों के प्रति सचेत रहते हैं।