संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिये

Lucknow
  • नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई स्वास्थ्य विभाग की विशेष बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की  बैठक नगर निगम मुख्यालय में आहूत की गई। जिसमें संचारी रोगों की रोकथाम एवं इनके व्यापक प्रचार प्रसार व लोगों में जागरुकता फैलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा बैठक आवश्यक निर्देश दिये गये।

1. डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये। लोगों को संचारी रागों से बचाव हेतु जागरूक करने के लिए होर्डिगं, बैनर, पोस्टर, स्टीकर एवं इलेक्ट्रानिक मीड़िया का उपयोग करते हुए प्रचार किया जाये।

2. हर स्तर के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित बैठकें एवं भ्रमण किया जाये। प्रतिदिन किये जा रहे भ्रमण की डिजिटल डायरी तैयार की जाए।

3. जिस भी क्षेत्रा में डेंगू के मरीज पाये जाते हैं उस क्षेत्रों के आस-पास सघन अभियान चलाकर एंटीलार्वा, फाॅगिंग , नालियों की सफाई, इत्यादि कार्यवाहियाॅ कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

4. सभी सार्वजनिक स्थल यथा मंदिर, स्कूल, सरकारी/प्राईवेट भवन, बस अड्डे, मर्केट इत्यादि स्थानों पर नियमित रूप से एंटीलार्वा छिड़काव एवं फाॅगिंग कराया जाये।

5. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के रोस्टर के अनुसार नगर निगम टीम का समन्वय करते हुए प्रतिदिन निरोधात्मक कार्यवाही करायी जाये।

6. रसायन, उपकरण एवं अन्य सामग्रियों को हर स्तर पर पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

7. सर्वे कराया जाये एवं लार्वा पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित करें।

8. वर्षा ऋतु के दृष्टिगत किसी भी स्थल पर जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो। नालियों की साफ-सफाई, मरम्मत, चूना/ब्लीचिंग का छिड़काव आवश्यकता अनुसार कराया जाये।

9. तलाबों में ड्रोन के माध्यम से छिड़काव कराया जाए और फववारों में गम्बूजिया मछली का प्रयोग किया जाए।

बैठक में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त ललित कुमार,नगर स्वास्थ अधिकारी डाक्टर पीके श्रीवास्तव. सी. एम. ओ., डिप्टी सी. एम. ओ.,जिला मलेरिया अधिकारी, जोनल अधिकारी जॉन 1, समस्त जोनल सेनेटरी अधिकारी, समस्त सफाई एवं खाद निरीक्षक सहित समस्त मलेरिया इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।