नगर आयुक्त अजय कुमार ने गौशाला का किया निरीक्षक, गाय के गोबर से तैयार किए दीप

Lucknow UP

(www.arya-tv.com) नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने नादरगंज कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ अरविंद कुमार राव मौजूद रहे। नेचर के समय वहां की व्यवस्था कौनसी पशुओं का चारा पानी वह साफ सफाई की व्यवस्था मानक के अनुरूप पाई गई तथा नगर निगम लखनऊ और उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम गो में दीपावली जोकि दिनांक 13—11—2020 को गोमती नदी के तट पर झूलेलाल वाटिका पर कान्हा उपवन में गाय के गोबर के तैयार दीपों से दीपावली मनाने के कार्यों की प्रगति देखी तथा निम्न निर्देश दिए

1. गोमय दीपावली के कार्यक्रम हेतु समय पर गोबर से बने 1 लाख दिए को तैयार करा कर कार्यक्रम हेतु उपलब्ध कराया जाए।

2. लखनऊ शहर के मुख्य बाजार जैसे हजरतगंज गोमती नगर अमीनाबाद आदि में कान्हा उपवन में तैयार गोबर के दिए व गणेश लक्ष्मी की मूर्ति बिक्री हेतु तैयार की जा रही है तथा आम जनमानस के लिए स्टार लगवाए जाएं व गोबर के दिए और मूर्ति की उपयोगिता एवं विशेषता को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रचार व प्रसार भी कैनोपी लगाकर किया जाए।

3. गोबर के दिए और मूर्ति की ऑनलाइन बिक्री की जल्द शुरू करने हेतु निगम का लिंक पोर्टल शीघ्र आम जनमानस हेतु उपलब्ध करा दिया जाएगा। गोबर की मूर्तियों में गिलोय तुलसी आदि औषधीय पौधों के बीजों को भी डाला जा रहा है जो अगले वर्ष दीपावली पर मूर्ति बदलने पर पुरानी मूर्ति को पेड़ व गमलों आदि में डालने से प्रकृति व पर्यावरण के बड़ा वेद में सहयोग का कार्य करेगी। गोबर के दिए वह मूर्ति से गाय के गोबर की उपयोगिता बढ़ेगी तथा इससे स्वयंसेवी समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे जोकि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अच्छा कदम होगा।

4. जिओ की 10 और 20 की विशेष आकर्षक पैकिंग करवा कर 300 पैक जन सामान्य हेतु बिक्री के लिए तैयार करवा कर कान्हा उपवन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।