Arya TV -Latest News in Hindi|Latest News Lucknow in Hindi|Lucknow online hindi news| live hindi news| लखनऊ न्यूज़|, लाइव हिंदी समाचार, हिन्दी समाचार, लखनऊ न्यूज़ हिंदी, हिंदी लखनऊ न्यू खाते में रकम जमा है, लेकिन इस्तेमाल नहीं कर पा रहे यूपी के विश्वविद्यालय, जानिए क्या है वजह – Arya TV
Skip to content
Tuesday, February 03, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

खाते में रकम जमा है, लेकिन इस्तेमाल नहीं कर पा रहे यूपी के विश्वविद्यालय, जानिए क्या है वजह

# ## Lucknow
2021-11-24 Arya Tv Desk

लखनऊ (www.arya-tv.com) प्रदेश में स्थापित किये जा रहे तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खातों में रकम जमा है लेकिन उच्च शिक्षा के इन गुरुकुलों के निर्माण में इस धनराशि का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। वजह यह है कि इन विश्वविद्यालयों में अभी तक कुलपति व अन्य ओहदेदारों की नियुक्ति नहीं हो सकी है जो इन खातों का संचालन कर सकें। राज्य सरकार ने आजमगढ़, सहारनपुर और अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का फैसला किया है। इनमें से आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय और राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ का शिलान्यास भी हो चुका है।

आजमगढ़ राज्य विवि का क्षेत्राधिकार आजमगढ़ और मऊ जिलों में होगा जो पहले जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में थे। किसी राज्य विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले जिलों के सभी कालेज उसी विश्वविद्यालय से संबद्ध होते हैं। इसलिए आजमगढ़ और मऊ के सभी कालेज अब आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। इसलिए शासन स्तर पर हुए निर्णय के तहत आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि ने 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए थे। इसी तरह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के क्षेत्राधिकार में शामिल अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जिले पहले डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के अधीन थे।

इसके कारण डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की ओर से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गई थी। सहारनपुर में स्थापित किये जा रहे मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिले आएंगे जो पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के अधिकार के दायरे में आते थे। इसलिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है।

तीनों विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए दी गई यह धनराशि उनके बैंक खातों में पड़ी है लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। वजह यह है कि तीनों विश्वविद्यालयों में अभी तक कुलपति व अन्य ओहदेदारों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कुलपति विश्वविद्यालय की वित्त समिति और कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष होते हैं। वित्त समिति और कार्यकारिणी समिति की मंजूरी के बिना विश्वविद्यालय के खाते से रकम नहीं निकाली जा सकती है।

आजमगढ़ विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्राविधान किया गया है। बीती 13 नवंबर को विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए शासन को मजबूरी में इसमें से दो करोड़ रुपये की धनराशि देनी पड़ी। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के शिलान्यास व निर्माण कार्य के लिए चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से धनराशि दिलाने की कवायद की जा रही है।

मुख्य सचिव का निर्माण कार्य समय से पूरा करने का निर्देश: मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने आजमगढ़, अलीगढ़ व सहारनपुर में राज्य विश्वविद्यालयों और गोरखपुर में बनाये जा रहे आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति की मंगलवार को समीक्षा की। उन्होंने आयुष व राज्य विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कराने का निर्देश दिया।

Tagged but the universities of UP are unable to use it know what is the reason Money is deposited in the account खाते में रकम जमा है जानिए क्या है वजह लेकिन इस्तेमाल नहीं कर पा रहे यूपी के विश्वविद्यालय

Post navigation

आईपीएल के अगले सीजन की शुरुवात अगले साल २ अप्रैल से
शहर के आबादी वाले इलाकों में बने श्मशान घाटों को बंद किये जाने की कवायद

Related Posts

विवादों में घिरा लखनऊ प्रीमियर लीग, स्थानीय खिलाड़ियों ने लगाए गंभीर आरोप

2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi

आठवें वेतन आयोग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन, नर्सें काला फीता बांधकर करेंगी विरोध

2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi

आज़मगढ़ हत्याकांड : एक ही परिवार के 5 सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा, साक्ष्यों के अभाव में 1 आरोपी बरी

2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • विवादों में घिरा लखनऊ प्रीमियर लीग, स्थानीय खिलाड़ियों ने लगाए गंभीर आरोप

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • आठवें वेतन आयोग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन, नर्सें काला फीता बांधकर करेंगी विरोध

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • आज़मगढ़ हत्याकांड : एक ही परिवार के 5 सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा, साक्ष्यों के अभाव में 1 आरोपी बरी

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • बारामती विमान हादसा: जौनपुर की पिंकी माली की भी मौत, बतौर अटेंडेट, चार्टर्ड विमान में थी सवार

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • कांगो में बड़ा हादसा : कोल्टन खदान ढहने से 200 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • अटल खेल महोत्सव बना दंगल, प्राइजमनी और पदकों को लेकर खिलाड़ियों का हंगामा

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

    2026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • लखनऊ मेट्रो के निर्माण में डाला बजट का ईधन… मिलेंगे 1450 करोड़, आम बजट से दूसरे फेज को मिलेगी रफ्तार

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • सरकार पर लखनऊ के व्यापारियों का तीखा हमला: बजट को बताया ‘शुष्क, निराशाजनक और क्षेत्रीय पक्षपाती’, मांगों की अनदेखी पर भड़के उद्यमी

    2026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • हज यात्रियों के लिए नई सुविधाः अब यात्री खुद बुक कर सकेंगे अपनी उड़ान, सिर्फ 4 दिनों का है मौका

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • श्री अमरापुर दरबार(राज.)के संतों ने किए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि के दर्शन

    2026-02-022026-02-02 Dr. Anil Tripathi
  • Grammy:दलाई लामा ने जीता पहली बार संगीत जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड, मेडिटेशन एल्बम को मिला ग्रैमी

    2026-02-02 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR