विधायक तो डॉ.राजेश्वर सिंह जैसा ही होना चाहिए

Lucknow

राजेश्वर सिंह की राजनैतिक समझ से सरोजनी नगर विधानसभा में 12 वार्डों में कमल खिला कर यह साबित कर दिया है की जनता के बीच जनप्रतिनिधि की क्या भूमिका होती है पूरे उत्तर प्रदेश में डॉक्टर राजेश्वर सिंह एकमात्र ऐसे विधायक हैं जो 24 घंटे जनता के लिए तन मन और धन से खड़े रहते हैं बल्कि यह कहना ठीक होगा कि उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों को डॉक्टर राजेश्वर सिंह से कुछ सीखने की जरूरत है बाकी तो सभी लोग अपने हिसाब से जनता की सेवा कर रहे हैं और जनता के लिए खड़े रहते हैं पर डॉक्टर राजेश्वर सिंह जब से सरोजनी नगर के विधायक बने हैं तब से लेकर आज तक कोई भी व्यक्ति उनके दर से खाली हाथ नहीं गया है।

अगर सीखने वाली बात से समझे तो डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने अपनी टीम में हर क्षेत्र के ऐसे माहिर और चुनिंदा लोगों को स्थान दिया है जो जनता की समस्याओं को बिना लेट लतीफ किए तुरंत हल कर देते हैं उनके इस कारनामे से आम जनता के बीच में जो जगह बनी वह कोई ना बना सका इसका नतीजा यह रहा कि क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा किए गए विकास कार्यों को डॉक्टर राजेश्वर सिंह की टीम ने जनता तक पहुंचाया और 15 में से 12 सीटों पर कमल खिला कर उन्होंने यह साबित कर दिया की आम जनता के बीच किस तरह कार्य किया जाता है।

टिकट की माने तो कई जगहों पर पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय लड़े होकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की पर डॉक्टर राजेश्वर सिंह की सूझबूझ से कमल को कोई टक्कर ना दे सका। डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने अपनी विधानसभा के 12 वार्डों में कमल खिला कर पार्टी में अपनी भूमिका को और मजबूत कर लिया, लोग कहते हैं कि राजेश्वर सिंह अधिकारी से नेता तो जरूर बने हैं पर जनता के बीच में काम करने का उनको जो तजुर्बा है वही अब उनकी छवि को और बेहर बना रहा है।