- पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधायक
डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को सौभाग्य मैरिज लॉन पंडित खेडा, कृष्णा नगर में आयोजित पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इकोनोमी ही एक विकसित देश का आधार है और व्यापारी वर्ग विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सबसे महवपूर्ण स्तंभ हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में 9.2 योगदान के साथ यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
सरोजनीनगर विधायक ने व्यापारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए आगे जोड़ा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 2.5 लाख करोड़ यानी 60% का योगदान व्यापारी वर्ग द्वारा किया जाता है। प्रदेश के राजस्व में व्यवसायों का योगदान 35% से अधिक जबकि 1.25 लाख करोड़ टैक्स के साथ राज्य के जीएसटी कलेक्शन में व्यापारियों का योगदान करीब 80% और व्यापारिक क्षेत्र के माध्यम से 45% से अधिक रोजगार सृजित होते हैं। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा कि प्राचीन काल से ही व्यापारी वर्ग आगे बढ़कर धर्मार्थ कार्यों में योगदान देता आया है, कोरोना काल में व्यापारी वर्ग द्वारा दिया गया योगदान भी उल्लेखनीय है।
सरोजनीनगर विधायक ने आगे जोड़ा वर्तमान परिस्थतियों में अर्थव्यवस्था और निर्यात ही किसी भी देश की समृद्धि का प्रमुख सूचकांक है, व्यापारियों के कठिन परिश्रम से ही प्रदेश का निर्यात 2 लाख करोड़ के पार पहुंचा है, लखनऊ की बात करते हुए डॉ. सिंह ने कहा प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 4% योगदान के साथ लखनऊ दूसरे स्थान पर है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है तभी यूपी में निवेश का माहौल बना और जीआईएस के माध्यम से 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये।
शपथ ग्रहण समारोह में व्यापार संघ के संस्थापक संजय गुप्ता, पार्षद गीता देवी, के के वालिया, निमिष कुमार, महिपाल सिंह यादव, हनुमान सिंह, राहुल कुमार वर्मा, विनोद माहेश्वरी, प्रदीप यादव, निर्मल, नितेश त्रिपाठी, नन्द गोपाल यादव, राज कुमार यादव, विनोद यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, विजय कुमार, प्रेम अग्रवाल, अजय कुमार रावत, अमन सिंह, सोनू विश्वकर्मा, अनिल कुमार पाल, मान सिंह एवं अनिल मिश्र व अन्य पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।