राजेश्वर सिंह विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

Lucknow

(www.arya-tv.com)15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सरोजिनी नगर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष और वार्ड के ज्यादातर कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा बांग्ला बाजार क्रांति विद्यालय से चंद्रिका देवी मंदिर तक रही, चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ और कार्यकर्ताओं के लिए सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के द्वारा भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर सरोजिनी नगर विधानसभा के सभी पार्षद सभी मोर्चों के कार्यकर्ता और पूर्व ओएसडी गंगाराम अंबेडकर, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला,पूर्व पार्षद रमा शंकर त्रिपाठी गुरू जी, युवा मोर्चे के महामंत्री मनीष शुक्ला और क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इस मौके पर महानगर के सह संयोजक बृजेश कुमार मिश्रा के द्वारा तिरंगा यात्रा की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह के द्वारा शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की प्रगति समृद्धि एकता एकजुटता के लिए आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में मिले अपार जन समर्थन तथा स्नेह के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजिनी नगर परिवार के देशभक्त साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। वही विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा ने क्षेत्र की जनता का इस सहायोग के लिए आभार व्यक्त किया है।