यूपी में 2 दिनों के लिए कोल्ड-डे अलर्ट:लखनऊ-कानपुर में ठिठुरे राहगीर

# ## UP

(www.arya-tv.com) पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ में कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन ठिठुरन से लोग बेहाल हुए। लखनऊ में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बरेली में रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हमीरपुर में रात में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया।

वैज्ञानिक जेपी गुप्ता के अनुसार अगले 1 से 2 दिनों में बहुत अधिक घने कोहरे छाए रहेंगे और गलन भी तेज रहेगी, न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बीच प्रदेश के ज्यादातर शहरों में औसत अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

इन जिलों में रेड अलर्ट
सोमवार व मंगलवार को जालौन‚ हमीरपुर‚ महोबा‚ झांसी‚ ललितपुर‚ आगरा‚ फिरोजाबाद‚ मैनपुरी‚ इटावा‚ औरैया‚ मुरादाबाद‚ मेरठ‚ गाजियाबाद‚ बागपत‚ मुजफ्फरनगर‚ शामली‚ सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में भीषण ठंड पड़़ सकती है। कानपुर (देहात और नगर)‚ उन्नाव‚ लखनऊ, बाराबंकी‚ रायबरेली‚ अमेठी‚ सुल्तानपुर, अयोध्या‚ अंबेडकरनगर‚ जालौन‚ हमीरपुर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

इन 23 जिलों में एलो अलर्ट
यूपी के बिजनौर‚ अमरोहा‚ श्रावस्ती‚ बहराइच‚ लखीमपुर खीरी‚ बांदा‚ चित्रकूट‚ फतेहपुर‚ जौनपुर‚ मथुरा‚ बलरामपुर‚ सीतापुर‚ हरदोई‚ फर्रुखाबाद ‚ कन्नौज‚ कानपुर‚ उन्नाव‚ कानपुर (देहात)‚ अमेठी‚ सुल्तानपुर‚ अयोध्या‚ अंबेडकरगर‚ हापूड‚ जीबीनगर‚ बुलंदशहर‚ अलीगढ़‚ हाथरस‚ कासगंज‚ एटा और आसपास के क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चलेंगी।