ठंड हुई कम:वाराणसी में 10 डिग्री तक चढ़ा पारा; कोहरा नहीं

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी में एकाएक ठंडक कम हो गई है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री से सीधे 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। अचानक से 10 डिग्री तक पारा गिरने से ठंड कम हो गई है। मौसम भी लगभग साफ है। तेज धूप खिली है। मकर संक्रांति से सूर्य का उत्तरायण होना काफी राहत दे रहा है।

आइए देखते हैं क्या रहा शहर का तापमान
आज सुबह वाराणसी का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, रात में तापमान 13, 20 और 17 डिग्री सेल्सियस तक था। वहीं, वाराणसी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे साढ़े 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज शहर में सुबह की विजिबिलिटी 1 किलोमीटर और गांवों में 500 मीटर दर्ज की गई। हवा बिल्कुल शांत है।

क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड की एक और लहर आएगी। तापमान भी गिरेगा। पछुआ जोर पकड़ेगी। आज अच्छी धूप निकलने का अर्थ यह नहीं है कि ठंड ही खत्म हो गई। ठंडक अभी जनवरी भर ठीक-ठाक रहेगी। इस बार पूरे जनवरी भर जो तापमान नॉर्मल 7-8 डिग्री से कम था, वह अब सामान्य हो गया है।

काशी की हवा भी हुई अच्छी
​​​​​​​
वाराणसी की हवा आज काफी अच्छी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 88 अंक दर्ज किया गया। वहीं, शहर की सबसे अच्छी हवा BHU में है। यहां का AQI 65 अंक रहा। जबकि, सबसे खराब हवा मलदहिया में AQI 110 अंक दर्ज किया गया। इसके अलावा अर्दली बाजार का AQI 83 अंक और भेलूपुर का 95 अंक रिकॉर्ड किया गया।