(www.arya-tv.com)महापौर संयुक्ता भाटिया ने महानगर स्थित कल्याण मण्डप में सीता रसोई भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
उक्त सीता रसोई भवन महापौर निधि से महापौर जी के आदेशों से बनाया गया है। सीता रसोई से यहाँ होने वाले आयोजनों के रसोई की कवर्ड व्यवस्था जनता को उपलब्ध होगी।
इस मौके पर महापौर से संयुक्ता भाटिया संग पूर्व पार्षद जी०डी० शुक्ला, रीना चौरसिया, रूबी राज सिन्हा संग नगर अभियान अतुल, अवर अभियंता विनोद कुमार पाठक, आलोक सहित अन्य जन मौजूद रहे।