- बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी
(www.arya-tv.com) महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने जन्मदिवस को *’सेवा संकल्प दिवस’* के रूप में मानते हुए *सेवा कुम्भ* का आयोजन झुलेलाल वाटिका में किया। जहाँ लखनऊ में कार्यरत नगर निगम के समस्त सफाईकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके परिजनों के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में, मुख्य अथिति के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा किया गया।

महापौर ने आगे कहा कि यहां जिन योजनाओं का आज शुभारंभ माननीय अध्यक्ष एवं समस्त उपस्थित विशिष्टजनों के हाथों से हो रहा है वही इन योजनाओं से निश्चित ही आपके परिवारजनों एवं स्वयं आपको संबल प्रदान होगा। महापौर ने आगे कहा कि लखनऊ नगर निगम एक परिवार के रूप में है और परिवार के सबसे अहम सदस्य होने के नाते से आपकी चिंता करना, आपके परिजनों की चिंता करना, आपके बच्चों की चिंता करना हमारा नैतिक दायित्व है।
भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता कितने भी पड़े पद पर क्यू ना पहुंच जाए वह गरीब और आम जनता के लिए लगातार काम करता है: बृजेश पाठक
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महापौर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में भव्य आयोजन करने की सराहना करते हुए कहा कि आज के इस आयोजन से स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता कितने भी पड़े पद पर क्यू न पहुंच जाए वह गरीब और आम जनता के लिए लगातार काम करता रहता है।
कोरोना के रूप में आए संकटकाल में इन्हीं कोरोना योद्धाओं ने देश की सेवा की: सतीश महाना
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सेवा संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में सेवा कुम्भ के आयोजक के रूप में संयुक्ता भाटिया को बधाई देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। श्री महाना ने कहा कि जिस प्रकार मोतियों की माला में यदि धागा कमजोर हो जाए तो पूरी माला कमजोर हो जाती है उसी प्रकार यदि समाज में कोई भी वर्ग कमजोर रह जाता है तो समाज रूपी माला कमजोर हो जाती है। इसीलिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाकर,उनको अपने बराबर खड़ा करके,उन्हे स्वावलंबी बनाना,यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
सेवाधर्मी योद्धा है सफाईकर्मी : राज्यपाल
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने महापौर को जन्मदिन की बधाई देते हुए जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष से ऑनलाइन जुड़कर नगर निगम, लखनऊ द्वारा सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित ‘‘सेवाकुम्भ‘‘ समारोह को बतौर अध्यक्ष सम्बोधित किया। महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा झूलेलाल पार्क में यह आयोजन स्वच्छता कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के अभिनंदन तथा उनके लिए विविध हितकारी योजनाओं के शुभारम्भ हेतु किया गया।

सफाई कर्मियों को 40 लाख तक परिवारिक पेंशन योजना का लाभ
इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा पंजाब एंड सिंध बैंक के महाप्रबंधक ने कर्मचारियों के हितार्थ बीमा योजना के लिए एमओयू हस्ताक्षर कर मोमेरेण्डम एक्सचेंज करते हुए इस विशेष योजना का शुभारंभ किया। साथ ही महापौर संयुक्ता भाटिया संग विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं उपमुख्यमंत्री सहित गणमान्यजनो ने प्रतीकात्मक मंच से 16 नगर निगम सफाई कर्मियों (प्रत्येक जोन के 2 (1 महिला – 1 पुरुष) को बीमा प्रमाण पत्र वितरण कर प्रदेश की इस प्रथम कल्याणकारी योजना का शुभारंभ किया।
कार्यक्रमों में गूंजे शंख घड़ियाल, महापौर संयुक्ता भाटिया ने सफाई कर्मचारियों के साथ परिवार सहित किया भोजन
कर्मचारियों को सम्मानित करते समय मंच से शंख गढियाल बजते रहे। प्रत्येक वर्ष महापौर संयुक्ता भाटिया अपने जन्मदिवस पर 19 अक्टूबर को जहां नगर निगम सफाई कर्मियों के परिवार रहते है उन सेवा बस्तियों में स्वयं वहाँ पहुंचकर उनके एवं उनके परिजनों संग भोजन करते हुए समरसता का संदेश देते हुए अपना जन्मदिन मनाती रही है।
सफाई कर्मचारियों पर मंत्रियों ने बरसाए फूल, नम हुई सफाई कर्मचारियों की आंखे
सेवा कुम्भ का दृश्य दुर्लभ था, जहाँ एक ओर उनपर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सहित उपमुख्यमंत्री और महापौर पुष्प वर्षा कर रही थी, साथ ही जिस समय मंच से सफाई कर्मचारियों पर पुष्पवर्षा कर रहे थे, वही पण्डाल में लगी 10 मशीनों से पण्डाल में बैठे समस्त सफाई कर्मचारियों पर पुष्पवर्षा हो रही थी। वही सफाई कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए पहली बार हुए इतने बड़े आयोजन को देख कई सफाई कर्मचारी नेताओ और सफाई कर्मियों की आंखे नम दिखी।
कोरोनाकाल में किये गए कार्य के लिए सफाई कर्मियों को मिला सम्मान
महापौर ने बताया कि कोरोना की भीषण महामारी के दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों ने लखनऊ वासियों की सेवा और समर्पण भाव से कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, चाहे वह संक्रमित घरों से कूड़ा उठान हो अथवा सैनिटाइजेशन। महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया था।
सेवानिवृत्त नगर निगम महिला कर्मियों को मिला सम्मान
महापौर ने कहा कि लखनऊ नगर निगम की प्रथम महिला महापौर होने के नाते नगर निगम में कार्यरत रही समस्त सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मियों को अपनी सेवाकाल के दौरान अच्छा काम करने हेतु आभार स्वरूप *”उत्कर्ष प्रमाण पत्र”* प्रदान किया गया।
नगर निगम कर्मियों के बच्चों हेतु लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ
महापौर ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों के बच्चों को उच्चतम शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तके एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लखनऊ की लाइब्रेरी का शुभारंभ भी आज किया गया। जिससे इन समस्त कर्मचारियों के बच्चों को निशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
सफाई कर्मियों और परिजनों का निःशुल्क होगा नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण, लगेगा ‘नेत्र कुम्भ’
महापौर ने बताया कि नगर निगम लखनऊ के समस्त सफाई कर्मियों एवं उनके परिजनों का निशुल्क नेत्र परीक्षण करने के लिए नेत्र कुम्भ लगाया गया, साथ ही कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को निशुल्क चश्मा वितरण भी किया गया। महापौर ने कहा कि करीब 800 कर्मचारियों का नेत्र परीक्षण आज किया गया, जिसमें अधिकतर को निशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया।
पांच स्मार्ट स्कूल/क्लासेस हुए जनता को समर्पित
महापौर ने बताया कि लखनऊ नगर निगम के पांच स्कूलों को स्मार्ट बनाने हेतु कार्य प्रारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ आज दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को आयोजित सेवा कुंभ में किया गया। जिसमें लखनऊ नगर निगम के पांच स्कूलों को पूर्ण स्मार्ट बनाया जाएगा एवं उसमें समस्त सुविधाओं को उपलब्ध कराते हुए डिजिटल शिक्षा पर कार्य प्रारंभ किया गया। ताकि हमारे बच्चों को सर्वश्रेष्ठ तकनीकी द्वारा उत्कृष्ठ शिक्षा प्रदान की जा सकें।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक अशुतोष टण्डन, नीरज बोरा, विधानपरिषद सदस्य रामचन्दर प्रधान, सिंधी अकादेमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी उपविजेता रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार भाजपा पार्षद दल नेता कौशलेंद्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला टिंकू सहित नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों सहित हज़ारों की संख्या में सफाई अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य जन मौजूद रहे।