लॉकडाउन के बीच मौनी रॉय ने लूटे स्ट्रीट-फूड के मजे

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में वह कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। अब जब देश में लॉकडाउन लागू है तो वह घर पर ही स्ट्रीट-फूड के मजे ले रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्हें गोलगप्पे खाते देखा जा सकता है। फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस मौनी रॉय ने संडे के अपने रूटीन में थोड़ी ढील दी है।

मौनी रॉय ने जो वीडियो शेयर किए हैं उसमें टेबल पर कई सारे स्ट्रीट-फूड्स रखे नजर आ रहे हैं। गोलगप्पे, ढोकला और समोसा देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा। एक्ट्रेस ने दो वीडियो शेयर किए हैं। एक में वह गोलगप्पे खाती नजर आ रही हैं और दूसरे वीडियो में कई सारे स्ट्रीट-फूड्स नजर आ रहे हैं। फैन्स भी मौनी रॉय की यह पोस्ट देखकर काफी खुश हुए हैं।

वीडियो शेयर करते हुए मौनी रॉय लिखती हैं कि अगर आप वेजिटेरियन खाने के शौकीन हैं तो इन्हें ऑर्डर कर सकते हैं। मेरी फेवरेट प्याज कचौड़ी, पानीपूरी चाट, चना भटूरा, समोसा, लड्डू और कई चीजें हैं। खुश हूं कि मुझे यह लॉकडाउन के बीच खाने को मिलीं।