- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में रविवार सुबह सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह, शिक्षकगण एवं संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

- योग को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान योग गुरु सुभाष तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। इस अवसर पर डॉ. सशक्त सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और संतुलित मन के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

- आसन, प्राणायाम और ध्यान का कराया अभ्यास
योगाचार्य एस.सी. तिवारी ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

- बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में ग्रुप रजिस्ट्रार सुदेश कुमार तिवारी, रजिस्ट्रार हर्ष बहादुर सिंह, सीएफओ त्रिभुवन चौरसिया, सहायक रजिस्ट्रार रोहित कुमार, प्रिंसिपल डॉ. अंकिता अग्रवाल, ग्रुप एचआर हेड एन. वर्मा, डॉ. आदित्य सिंह, विनीता दुबे, डॉ. गौरव मिश्रा, दीपेश तिवारी, नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. बी.के. सिंह सहित संस्थान के अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
