सरोजिनी नगर दक्षिण दो की कार्यशाला आस्था कृष्ण धाम सेक्टर जे खजाना चौराहे पर आयोजित की गई। जिसमें मंडल अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा के द्वारा मंच का संचालन किया जा रहा था मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा ने मंडल को पहले ही सूचित कर दिया था की आपेक्षित कार्यकर्ता ही सहभागिता करें लेकिन इसमें अन्य लोग भी शामिल हो गए कार्यशाला का कार्यक्रम बहुत ही सुचारू रूप से चल रहा था अपेक्षित कार्यकर्ताओं के अलावा यहां अन्य मंडलों से आए हुए लोगों ने व्यवधान उत्पन्न कर दिया जिससे कुछ कार्यकर्ता नाराज होकर चले गए डॉ. राजेश्वर सिंह का कार्य बिल्कुल ही निराला और सराहनीय है लेकिन विधायक के कार्यालय में बैठे चाटुकार लोगों ने जैसे पूर्व विधायिका एवं मंत्री स्वाति सिंह की दिशा और दशा को खराब कर दिया था वैसे ही स्थिति मंडल में लगातार देखने को मिल रही।
जो जुझारू कार्यकर्ता है उनका कार्य विधायक कार्यालय से रोका जाता है पिछले वर्ष फरवरी 2024 को एक प्रार्थना पत्र विधायक कार्यालय पर दिया गया वह कार्य आज तक नहीं हुआ संगठन की कार्यशाला को जानबूझकर बाधित किया गया आखिर जुझार कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा क्यों किया जाता है विधायक को लोग भ्रमित कर देते हैं मैंने पहले भी विधायक को लिखा की आपको लोग भ्रमित कर रहे हैं इसका उदाहरण भी दिया था इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा के साथ में मंडल कार्यकारिणी, मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और पार्षदों की उपस्थिति होनी थी पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी,पार्षद हिमांशु अंबेडकर,मौजूद रहे पार्षद के.एन. सिंह तीनों मंडलों में पाए गए।
जनता समझदार है इसी क्रम में एक बात क्षेत्र की जनता को अवगत करा दे की सरोजिनी नगर दक्षिण दो का यूपी में प्रथम स्थान रहा है और भारत में तीसरा स्थान रहा यह वही मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा है वही वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा और मंडल कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा है विधायक ने कार्यशाला में अपने 3 साल के कार्यों को कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और आगे होने वाले कार्य के विषय में बताया।
सम्मेलन में प्रमुख भाजपा नेता रहे उपस्थित सम्मेलन में महानगर विधानसभा प्रभारी उमेश तिवारी मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा मंडल महामंत्री श्याम मोहन गुप्ता बृजेश कुमार मिश्रा, मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी,रामाशंकर त्रिपाठी, आरती सिंह, गंगाराम भारती,गंगाराम अंबेडकर,भगवान शंकर त्रिवेदी, अवधेश बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह,पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद हिमांशु अंबेडकर,पार्षद के.एन. सिंह पार्षद पति विमल तिवारी विद्यावती प्रथम, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह विद्यावती तृतीय,अमित वर्मा, आनंद शुक्ला, रमेश शर्मा ,विमल द्विवेदी, राजकुमारी, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा , वार्ड अध्यक्ष सुनीता लामा, वार्ड अध्यक्ष कार्तिक दीक्षित, दीपा त्रिवेदी, शिखर त्रिवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता दीक्षित, राहुल मिश्रा, राजू रावत, करुणा सारस्वत, रंजना मिश्रा समाजसेवी अमरेश मौर्य एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।