सड़क पर ना सोने के लिए जागरूक किया गया : परियोजना अधिकारी (डूडा)

Lucknow

(www.arya-tv.com)परियोजना अधिकारी डूडा लखनऊ, सहायक परियोजना अधिकारी डूडा लखनऊ द्वारा आश्रय उमराव हाता ( निशातगंज) का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आश्रय गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुधीर कुमार सिंह परियोजना अधिकारी (डूडा) द्वारा आश्रय गृह में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया साथ ही डूडा की टीम द्वारा आश्रय गृह के आसपास के क्षेत्र में लोगों को सड़क पर ना सोने के लिए जागरूक किया गया।