केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु और भार वर्गों में हुए मुकाबलों में विद्यालय के कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सह जिला विद्यालय निरीक्षक (आंग्ल) राम सुजान मिश्रा ने किया। इसमें लखनऊ के 20 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-14 में लखनऊ मांटेसरी का दबदबा
अंडर-14 बालक वर्ग के 28-30 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ मांटेसरी के हैदर उल्ला ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सेंट मेरी के शिवांश को रजत पदक मिला। 30-32 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी के तेज प्रताप और 32-34 किग्रा में मोहम्मद जैद ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
34-36 किग्रा में सेंट मेरी के मोहम्मद अहमान खान और 36-38 किग्रा में फराज नकी विजेता रहे। 40-42 किग्रा में अनुराग वर्मा, 44-46 किग्रा में सेंट मेरी के अंश कुरील तथा 48-50 किग्रा में साईं पब्लिक इंटर कॉलेज के अथर्व राय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अंडर-17 में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-17 बालक वर्ग में 46 किग्रा भार वर्ग का स्वर्ण लखनऊ मांटेसरी के फयाज अहमद ने जीता। 46-48 किग्रा में अभिलाषा इंटर कॉलेज के दक्ष गोपाल, 48-50 किग्रा में अरविंद बाल विद्या मंदिर के कारन पटेल और 50-52 किग्रा में सेंट मेरी के रेहान सीदीक विजेता बने।
52-54 किग्रा में फैजान अली, 57-60 किग्रा में साईं पब्लिक इंटर कॉलेज के उदित सिंह, 63-66 किग्रा में अरबाज तथा 70-75 किग्रा में सेंट मेरी के युसूफ खान ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
अंडर-17 बालिका वर्ग के 42 किग्रा में सेंट मेरी की अर्शिया, 42-44 किग्रा में विद्या स्थली की शालू यादव, 48-50 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी की इंदिवीरा सिंह बिष्ट, 50-52 किग्रा में जीजीआईसी की कृतिका स्वर्णकार, 52-54 किग्रा में काशीश्वर इंटर कॉलेज की रितिका तिवारी और 70-75 किग्रा में बाल निकुंज की खुशी पाण्डेय ने स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-19 बालिका वर्ग में 45 किग्रा में केआरओ इंटर कॉलेज की स्नेहा रावत, 45-48 किग्रा में जनता इंटर कॉलेज की सपना सैनी और 48-51 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी की जुनाली सिंह बिष्ट विजेता रहीं।
वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में रोहन, नवनीत सिंह, सुजीत कुमार, अमीशउल्ला खान, बजरंगी पाण्डेय और देवेंद्र यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में खिताब जीतकर प्रतियोगिता में सफलता हासिल की।
