राहत के साथ 30 जून तक बढ़ा देशभर में लॉकडाउन, जानें क्या है गाइडलाइन

# ## National

आर्य टीवी डेस्क। लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है। कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है। सरकार ने धार्मिक स्थल, होटल, सैलून, रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी है।

देश में लॉकडाउन 5.0 को लागू हो गया है। अब ये 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा। शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इसको लेकर सरकार ने गाइडलाइंस जारी किए है। लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है।

  • देशभर में कहीं भी आने जानें पर कोई पाबंदी नहीं है।
  • एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए कोई पास नहीं दिखाना होगा।
  • घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना जरूरी हो गया है।
  • विदेश यात्रा पर पाबंदी जारी रहेगी।
  • पहले चरण में शर्तों के साथ 8 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल।
  • लॉकडाउन 5.0 का नाम है अनलॉक—1
  • होटल और मॉल खुलेंगे स्कूल और कॉलेजों को खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर।
  • दिल्ली में फिलहाल मेट्रो नहीं चलेगी।