लेखपालों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, जान लें क्या है वजह

## Lucknow UP

लखनऊ। लेखपालों की प्रदेश व्यापी हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की 350 तहसीलों में 40 हज़ार लेखपाल हड़ताल में शामिल हुए हैं। यह हड़ताल 3 दिनों तक चलेगी।

बताया जा रहा है कि 27 सितंबर को लेखपाल संघ कार्यकारिणी की बैठक है इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
कन्नौज और कासगंज में लेखपाल की पिटाई से लेखपाल संघ नाराज है। इसको लेकर प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार किया गया है। लेखपाल आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों का धरना है।