रिक्षा में झील को सारस पक्षी विहार के रूप में किया जाएगा विकसित, DM ने लिया जायजा

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली में करीब 300 बीघा जमीन पर पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ भुता ब्लॉक के रिक्षा गांव पंचायत में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। साथ ही डीएम ने निर्देश दिए हैं कि काम में तेजी लाई जाए। जिससे बरसात का मौसम आने से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाए।

8 हेक्टेयर में फैली झील का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने विकास खंड भुता की ग्राम पंचायत रिक्षा में 8 हेक्टेयर में फैली झील का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि इस झील को पर्यटन केंद्र के रूप में सारस पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जायेगा। वहीं विकास खंड भुता के ग्राम ककरा खुर्द बिसारिया में 18 हेक्टेयर के तालाब को पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां भी डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

डीएम ने कहा कि जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर विकास खंड भुता की ग्राम पंचायत रिक्षा में 8 हेक्टेयर में फैली झील के विकास के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। इस झील को पर्यटन केंद्र के रूप में सारस पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जायेगा। इस मौके पर डीसी मनरेगा गंगाराम, डीसी एनआरएलएम बलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी भुता रामशंकर मणि, भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद यादव और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।