बन्थरा। उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार ब्राह्मणों व संतों की हत्या को लेकर प्रदेश के पूरे ब्राह्मण समाज व संतों में आक्रोश व्याप्त है यह बात रविवार को किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार तिवारी रिंकू ने सम्वादाता राहुल तिवारी से बात चीत में कही तिवारी ने कहा प्रदेश में हो रही लगातार ब्राह्मणों व संतो की हत्याओं पर कड़ी निंदा की है। वही प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच रिंकू तिवारी ने बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक ही ब्राह्मण परिवार मैं हुई पांच हत्याओं पर कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा ब्राह्मणों पर इस तरह हो रहे अत्याचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है इस सरकार में भी ब्राह्मणों व संतों का अहम योगदान रहा है ब्राम्हणो व संतों को सरकार से बहुत अपेक्षा थी लेकिन उसके बावजूद प्रदेश की योगी सरकार ब्राह्मणों व संतों की रक्षा नहीं कर पा रही है बल्कि ब्राह्मणों व संतों की लगातार हत्याएं हो रही हैं तिवारी ने कहा सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार में लगभग एक दर्जन ब्राह्मणों की हत्या की गई थी उसके बाद महाराष्ट्र के पाल घर में भी संतों की निर्मम तरीके से हत्या की गई और पूर्व में प्रयागराज में एक ब्राह्मण परिवार में लगभग 5 लोगों को मौत के घाट उतारा गया था और बीते शनिवार को एक बार फिर एटा जिले में एक ही परिवार में 5 लोगों की हत्या करके अपराधी ब्राह्मणों के प्रति खौफ पैदा करने का काम कर रहे हैं जिसको हम व ब्राह्मण समाज व संत समाज किसी भी हद तक बर्दाश्त नहीं करेगा तिवारी ने कहा की लाकडाउन चल रहा है वरना उनकी बात कई ब्राह्मण संगठनों से हो चुकी है हम लोग अनशन पर बैठने के लिए भी तैयार थे अगर यही स्थिति रही तो सभी ब्राह्मण संगठनों को मिलकर उग्र आंदोलन करना पड़ सकता है।