प्रियंका गांधी पहुंची मथुरा के पालिखेड़ा गांव, किसानों को करेंगी संबोधित

UP

(www.arya-tv.com)किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी मथुरा के पालिखेड़ा गांव पहुंच गयी हैं। जहां आज वह किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। यह सभा मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के पालिखेड़ा गांव में होगी। कांग्रेस ने ‘जय जवान, जय किसान अभियान’ के तहत इस किसान महापंचायत का आयोजन मथुरा में किया है। इसके बाद वह कृष्णा की नगरी में बांके बिहारी के दर्शन भी करेंगी।

सहारनपुर में मंदिर और मजार पर गयी थी

9 फरवरी को कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत की थी। तब प्रियंका ने सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा की, फिर एक दरगाह पर गईं। इसके बाद अभी हाल ही में प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर्व पर बेटी मिराया के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई। प्रियंका गंगा में नाव चलाते हुए भी नजर आईं थी। अब आज वह बांके बिहारी के दर्शन करते दिखेंगी। वह बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर वह मन्दिर खुलने से पहले देहरी पूजन करेंगी और फिर दर्शन कर दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे मथुरा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन की पंजाब से शुरुआत की थी। केंद्र सरकार किसानों से वार्ता के दौरान केवल तारीख दे रही है। किसानों की जमीन पर सरकार की नजर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यूपी के 27 जिलों में कृषि कानूनों के विरोध में अभियान के तहत महापंचायत करने की रणनीति बनाई है।