स्वाती सिंह का तहरी भोज, संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत पहुंचे ये नेता

Lucknow UP

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा सीट से विधायक व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने बुधवार को आशियाना में तहरी भोज का आयोजन किया। इसमें उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कैंट से विधायक सुरेश तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा समेत बूथ लेवल से तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में बोलते हुए मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि आप प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार रहने से आम जनता में सुरक्षा की भावना है व देश लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम आपसी समरसता को बढ़ाने और युवाओं से मिलने के लिए है। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने वाली सरकार की विभिन्न योजनाओं व सरकारी नीतियों को बड़ी ही बेबाकी से समझाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी की जन नीतियों और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी के साथ तहरी भोज में आये विभान्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में मेयर संयुक्ता भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष, एम.एल.सी.प्रत्याशी अवनीश सिंह, स्थानीय पार्षद कमलेश सिंह, विद्यावती वार्ड से पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी,आर्यकुल के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।