केरल-उत्तराखंड बाढ़ तस्वीरें, नदियों का बढ़ा जलस्तर; भारी बारिश- भूस्खलन ने मचाई तबाही

# ## National

(www.arya-tv.com) भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्तराखंड और केरल बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले हफ्ते हुई बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ा और लोगों के घर तक डूब गए। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो गई।

हालांकि, बचाव कार्य भी जारी किया गया। काफी संख्या में लोग लापता हो गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने तो केरल को हरसंभव मदद के लिए आश्वसान दिया।

वहीं उत्तराखंड में हालात बेकाबू हो गए। यहां पर भी बाढ़- ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। गृह मंत्री अमित सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं बाढ़ के दौरान मची तबाही की स्थिति।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बुधवार को चमोली में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण बंद बद्रीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। उत्तराखंड में आई बाढ़ के चलते भारतीय सेना के जवानों ने टनकपुर में बाढ़ के पानी में फंसे एक बच्चे और ग्रामीणों को बचाया।