बरेली।(www.arya-tv.com) कानपुर में आठ पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपित विकास दुबे की तलाश में बरेली मंडल की पुलिस भी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। उसके नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए पीलीभीत पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है। जिसके चलते पुलिस कर्मियों को विकास दुबे का फोटो भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वाहनों की चेकिंग से लेकर पुलिस अन्य गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।
आठ पुलिस कर्मियों की हत्या किए जाने के बाद ही पुलिस ने सड़कों पर एक एक वाहन को रोक कर विशेष रूप से चेक किया था। इसके अलावा बार्डर के सारे रास्तों पर पुलिस खास तौर पर निगरानी कर रही है। क्योंकि घटना के बाद से फरार आरोपित विकास नेपाल भाग सकता है। पीलीभीत से नेपाल जाने का पैदल रास्ता भी है। क्योंकि बार्डर खुला हुआ है।
इसके अलावा लखीमपुर बार्डर लखनऊ के पास है। एसे में वहां से उसके नेपाल भागने का अंदेशा कम है। पीलीभीत के जरिए नेपाल भागने की संभावना को देखते हुए बार्डर के सभी थानों में चेकिंग करने के आदेश जारी किए गए है। दूसरी ओर अमरोहा में टोल प्लाजा व उसके आसपास भी विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए है।