7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा निकाली: संयुक्ता भाटिया

Lucknow
  • 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा निकाली: संयुक्ता भाटिया
  • नि० महापौर संयुक्ता भाटिया ने महिलाओं संग निकाली 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा

(www.arya-tv.com)6 फरवरी से 12 फरवरी तक चलने वाली श्रीमद भगवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा का प्रारम्भ नि० महापौर संयुक्ता भाटिया ने चौक स्थित संतोषी माता मंदिर से किया। इस मौके पर नि० महापौर संयुक्ता भाटिया ने भाजपा कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेशु भाटिया और अन्य महिलाओं संग सर पर कलश रख यात्रा निकाली। ज्ञात हो कि ठाकुरगंज स्थित कालीचरण इंटर कॉलेज में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वृन्दावन से परम पूज्य देवी महेश्वरी (श्रीजी) द्वारा अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा।