जापान की राजकुमारी ने शाही परिवार को ठुकराकर, बायफ्रेंड के साथ रचाई शादी

# ## International

(www.arya-tv.com) जापान की राजकुमारी माको ने अपने प्यार के लिए शाही दर्जा खो दिया है। उन्होंने केई कोमुरो नाम के अपने बायफ्रेंड से शादी कर ली है। माको, सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं। वह और कोमुरो तोक्यो की ‘इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी’ में साथ पढ़ते थे।

उन्होंने सितंबर 2017 में विवाह करने की घोषणा की थी। एक आम नागरिक से शादी करने के बाद उन्होंने अपना शाही दर्जा खोया है। हालांकि, राजकुमारी के विवाह के बाद उनका शाही दर्जा खत्म करने के मुद्दे पर जनता की अलग-अलग बन गई है।

रिपोर्ट की मानें तो माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह धीरे-धीरे उबर रही है। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं। माना जा रहा है कि शादी के बाद किसी भोज का आयोजन नहीं होगा और न ही कोई अन्य रस्में के कार्यक्रम होंगे।