बडे दुख की बात एक्ट्रस पुनीत जयकुमार का आज दोपहर हुआ निधन, फैंस और फिल्म ​इंडस्ट्री सदमें

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) कन्नड़ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता पुनीत जयकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन होइ गया। पुनीत 46 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद पुनीत को सुबह करीब 11.40 बजे बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वो अचेत अवस्था में थे। हालांकि, चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। पुनीत के आकस्मिक निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी है। फैंस और साथी कलाकार उनकी फिल्मों और किरदारों को याद कर भावुक हो रहे हैं।

निर्माता बोनी कपूर ने ट्विटर पर लिखा- पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर सदमे में हूं। एक जबरदस्त एक्टर, जिसने अपने अद्भुत काम से तमाम लोगों के दिल जीते। परिवार के लिए संवेदनाएं। आत्मिका ने लिखा- यह शॉकिंग है। वहीं, निधन से दुखी मनोज मंचू ने लिखा- पुनीत राजकुमार अन्ना यह दिल तोड़ने वाला है। आपने दिल तोड़ने वाला काम किया है। सुधीर बाबू ने ट्वीट किया- एक स्टार इंडस्ट्री को दुख में छोड़कर इतनी जल्दी चला गया। आप हमेशा याद किये जाओगे।

चिरंजीवी ने ट्वीट किया- दिल तोड़ने वाली खबर। पुनीत राजकुमार बहुत जल्दी चले गये। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस क्षति को सहने के लिए परिवार को मेरी गहरी सांत्वना और अश्रु मिश्रित संवेदनाएं। सोनू सूद ने लिखा- हमेशा आपकी याद आएगी। दुल्कर सलमान ने लिखा- सबसे सज्जन कलाकारों में से एक। पुनीत सर के परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के समंदर को इस दुख को बर्दाश्त करने की ईश्वर शक्ति दे।

प्रकाश राज ने जो प्रतिक्रिया दी, उससे लगता है कि उन्हें इस खबर से कितना बड़ा झटका लगा है। एक्टर ने लिखा- मेरे प्यार अप्पू, तुम बहुत जल्दी चले गये। मैं बिखर गया हूं। दिल टूट गया है। यह अच्छा बात नहीं है। पुनीत को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में पॉवरस्टार के उपनाम से बुलाया जाता था और उनकी साउथ में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बतौर फिल्म निर्माता भी पुनीत ने काफी तारीफें बटोरी थीं।

हाल ही में उन्होंने जेम्स फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, जिसका निर्देशन चेतन कुमार कर रहे हैं और पवन कुमार के साथ द्वितीय पर काम शुरू करने वाले थे। उनकी पिछली फिल्म युवारत्न है, जो इसी साल रिलीज हुई।