(www.arya-tv.com) मुरादाबाद में दरोगा के इकलौते बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पता चला है कि दरोगा का 22 साल का बेटा गर्वित गौड़ लंबे समय से बीमार था। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन का शिकार हो गया था। इसी के चलते उसने घर में कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गाेली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। फर्श पर गर्वित की रक्तरंजित लाश पड़ी देख उनकी चीख निकल गई।
घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर कालोनी की है। यहां रहने वाले दरोगा सुभाष चंद्र शर्मा की तैनाती इन दिनों बरेली में है। कांशीराम नगर में घर में उनकी पत्नी प्रीति शर्मा, बेटा गर्वित गौड़(22 साल) और बेटी राशि गौड़ (20 साल) रहते हैं। गर्वित केजीके कॉलेज में लॉ फाइनल सेमेस्टर का छात्र था। जबकि राशि एमए की छात्रा है।
पुलिस का कहना है कि गर्वित काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका करीब एक साल से ट्रीटमेंट चल रहा था। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में चला गया था। वो पहले प्राइवेट जॉब करता था। लेकिन, उसने 6 माह पहले जॉब छोड़ दी थी। तब से घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
बुधवार को सुबह करीब 10 बजे उसने घर में ही खुद को गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर मझोला विप्लव शर्मा ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।