भारत को मिली बड़ी उपलब्धी, UN मानवाधिकार परिषद के रिकार्ड में छठे कार्यकाल के लिए चुना गया

# ## International National

(www.arya-tv.com) भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। UN सदस्य देशों के भारी समर्थन से 2022-24 के कार्यकाल के लिए गुरुवार को भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के रिकार्ड छठे कार्यकाल के लिए चुना गया। इस दौरान नई दिल्ली के दूत ने इस चुनाव को देश की लोकतंत्र में मजबूत जड़ों, बहुलवाद और संविधान में निहित मौलिक अधिकार को मजबूत समर्थन’ बताया।

76 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 18 नए सदस्यों के लिए चुनाव किया, जो जनवरी 2022 से शुरू होकर तीन साल की अवधि के लिए काम करेंगे। 193 सदस्यीय विधानसभा में भारत को 184 वोट मिले, जबकि आवश्यक बहुमत 97 था।

भारत का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 को समाप्त होने वाला था। 2022-2024 के चुनाव के लिए एशिया-प्रशांत राज्यों की श्रेणी में पांच खाली सीटें हो रही थीं – भारत, कजाकिस्तान, मलेशिया, कतर और संयुक्त अरब अमीरात।

193 सदस्यीय महासभा परिषद में 2022-24 कार्यकाल के लिए गुप्त मतदान में अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, गाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा चुने गए।