उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ चुनाव में शशि मिश्रा को अध्यक्ष और रमाकांत मिश्रा को महामंत्री चुना गया

Lucknow

उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का 7वां प्रान्तीय अधिवेशन कानपुर नगर निगम में सम्पन्न हुआ, जिसमें वर्ष 2014 से लगातार पुनःप्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्र लखनऊ से चुना गया, वही प्रदेश महामंत्री पर रमाकांत मिश्र कानपुर से व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्निहोत्री गाजियाबाद के साथ साथ लखनऊ से गोमती त्रिवेदी- कोषाध्यक्ष, सै.कैसर रजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नितिन त्रिवेदी उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र तिवारी-मंत्री, सुधाकर मिश्र प्रचार मंत्री, अवध क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कुमार रावत तथा सदस्य कार्यकारिणी में सर्व आनन्द मिश्र, मनोज वर्मा,हरिशंकर पाण्डेय,मो.अय्यूब,प्रदीप सिंह, मो.हनीफ,आर पी सिंह चुने गए।

कानपुर के महासंघ अधिवेशन में लखनऊ यूनिट से नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ,उ.प्र.चतुर्थ श्रेणी नगर निगम कर्मचारी संघ, जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ,नगर-निगम आर आर कर्मचारी संघ,नगर निगम नियमित एवं संविदा सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियो नें बड़ी संख्या में भागेदारी की। आज लखनऊ यूनिट के कर्मचारी संगठनो ने महासंघ के अधिवेशन में निर्वाचित सभी साथियो का भव्य स्वागत माला,फूल आदि द्वारा किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में सतीश कुमार सिंह, विजयशंकर पाण्डेय, चन्द्र मोहन,विभा यादव,कुवंर जय सिंह, अमरेन्द्र दीक्षित,आकाश गुप्ता,रूदल राजभर,राकेश तिवारी, दिग्विजय यादव,संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, संतोष अरुणा अक्षत बंसल,अनिल शुक्ला,अब्दुल रशीद, राशिद अकरम,रचित शुक्ला,कुलदीप चौधरी,विवेक अवस्थी,पंकज अवस्थी,आयूष पंत,अमित सिंह, रुपेश कुमार पिन्टू,रामअवतार,सुमित वाल्मिकी ,विभा यादव,सुनीता भट्ट, कुसुम सरोज आदि सैकडो कर्मचारी उपस्थित हुए।