बेंगलुरु। नवी मुंबई के कोपर खैराने स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वैदिक इनोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित द्वारा बेंगलुरु में सनातन हेतु जन जागरण के कार्यक्रम चल रहे हैं। इस संदर्भ में गर्वित के अध्यक्ष विपुल लखनवी ने गर्वित सलाहकार धीमंत व्यास को सम्मानित किया।
धीमंत व्यास ने “तारे ज़मीन पर” “बाहुबली” जैसी फिल्मों में एनीमेशन हेतु चित्रों का निर्माण किया है। कई कला पुरस्कारों से सम्मानित धीमंत व्यास गर्वित के चित्र सलाहकार हैं। गर्वित के लोगो को उन्होंने ही डिजाइन किया और गर्वित की वार्षिक रिपोर्ट में लगभग सभी चित्र उन्ही द्वारा बनाए गए हैं।
ज्ञात हो कर्नाटक चित्रकला केंद्र में श्री व्यास के चित्रों के साथ उनकी पुत्री काव्या व्यास के चित्रों की प्रदर्शनी 26 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रही है गर्वित के अध्यक्ष विपुल लखनवी ने इस कला प्रदर्शनी में जाकर श्री व्यास को सम्मानित किया और शुभकामनाएं प्रदान की।
श्री धीमंत व्यास ने गर्वित के सहयोग हेतु एक बार पुनः आश्वासन दिया। व्यास जी शीघ्र ही मुंबई के अंधेरी में शिफ्ट होने वाले हैं क्योंकि उनको वहां कुछ बड़ी परियोजनाओं के कार्य मिले हैं। इस संदर्भ में गर्वित ने उनके चित्रों की प्रदर्शनी को नवी मुंबई में आयोजित करने की सलाह दी जिनको व्यास जी ने स्वीकार किया। अब शीघ्र ही नवी मुंबई के निवासी इस महान कलाकार की चित्रकला को पेंटिंग्स को देख सकेंगे।