रात 2.30 बजे हुई मुठभेड़ में डकैत के सीने पर लगी गोली;पुलिसकर्मी भी जख्मी

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ में बंगलादेशी गिरोह के एक डकैत की मौत हो गयी। बदमाशों की गोली से तीन सिपाही भी घायल हुए गोमतीनगर में सहारा फ्लाईओवर के पास रात गश्त कर रही पुलिस का 5-6 बदमाशों से आमना सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश के सीने पर गोली लगते ही वह गिर गया। फायरिंग में कांस्टेबल नागेंद्र, रामनिवास और मुकेश चौधरी को भी हाथ व पैर में गोली लगी। इस बीच मौका पाकर बाकी बदमाश फरार हो गए। पुलिस घायल बदमाश को सिविल अस्पताल लेकर पहुँची जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बंगलादेशी बदमाशों के गिरोह का सदस्य है बदमाश

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि हमजा लखनऊ में कई बार डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। चार साल पहले उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर से किसी बड़ी वारदात की योजना बनाकर यहां आया था। बदमाश हमजा बंगलादेशी नागरिक है।